Monday, 21 September 2015

Dadich77-RMD Samanya Gyan ,सामान्य ज्ञान,भारत की जनसंख्या के विषय में तथ्यों, General Knowledge in Hindi SSC CHSL और fCI

भारत की जनसंख्या के विषय में तथ्यों

सामान्य बिंदु 
1. 2011 की जनगणना के अनंतिम आंकड़ों (provisional data) के अनुसारभारत की   जनसंख्या 1,21,01,93,422 थी l
2. 2001­-11 के दशक में भारत की जनसंख्या में प्रति वर्ष 1.64% की दर से  18,14,55,986 (17.64%) की वृद्धि हुई।

3. भारत में विश्व की भू-भाग का 2.4 प्रतिशत है, बहुत छोटा सा क्षेत्र है, जोकि 135.79 मिलियन वर्ग किमी है l और यहाँ विश्व जनसंख्या का 17.5 लोग निवास करती है l     

अन्य देशों के संबंध में भारत
1. भारत में जनसंख्या की वृद्धि ब्राज़ील जोकि जनसंख्या की दृष्टि से विश्व का 5वां सबसे बड़ा देश है की तुलना में कुछ कम हुई है l   
2. जनसंख्या की दृष्टि से विश्व के तीन प्रमुख देश है, चीन (1.34 बिलियन), भारत (1.21बिलियन) और सयुंक्त राज्य अमेरिका (308.7 मिलियन) इन तीनो देशों की जनसंख्या विश्व जनसंख्या का 40% है l       
3. भारत की जनसंख्या, संयुक्त राज्य अमेरिका, इंडोनेशिया, ब्राज़ील, पाकिस्तान, बांग्लादेश और जापान की सयुंक्त जनसंख्या के बराबर है l

1901 से ­2011 के बीच जनसंख्या वृद्धि
1. 1901 में भारत की जनसंख्या 23,83,96,327 थी l यह 2011 में इसकी चार गुना हो गयी l   
2. भारत की जनसंख्या में बीसवीं सदी की पहली छमाही में सिर्फ डेढ़ गुना की वृद्धि हुई, जबकि सदी के उत्तरार्ध में इसमें  तीन गुना वृद्धि दर्ज की गई है।
3. 1911-­1921 के दौरान भारत की जनसंख्या में नकरात्मक वृद्धि देखी गयी, जब इसकी जनसंख्या 25,20,93,390 से घट कर 25,13,21,213 हो गयी l  
4. भारत की स्वतंत्रता के सिर्फ चार साल बाद, सन 1951 में भारत की जनसंख्या36,10,88,090 थी l   

भारतीय राज्यों और संघ शासित प्रदेशों में जनसंख्या की स्थिति
1. भारत के राज्यों में उत्तर प्रदेश 19,95,81,477 जनसंख्या के साथ अधिक जनसंख्या वाला राज्य है और सिक्किम 6,07,688 के साथ सबसे कम जनसंख्या वाला राज्य है l   
2. जनसंख्या की दृष्टि से पहले दुसरे, तीसरे और पांचवे पायदान पर आने वाले राज्य क्रमश: इस प्रकार से है, महाराष्ट्र (11,23,72,972), बिहार (10,38,04,637), पश्चिम बंगाल (9,13,47,736) और आंध्र प्रदेश (8,46,65,533) l   
3. केंद्र शासित प्रदेशों में दिल्ली, 1,67,53,235 के साथ सबसे अधिक जनसंख्या वाला केंद्र शासित प्रदेश है, लक्षदीप 64,429 जनसंख्या के साथ सबसे कम जनसंख्या वाला राज्य है  
4. जनसंख्या की दृष्टि से पुडुचेरी, 12,44,464 जनसंख्या के साथ दूसरा सबसे अधिक जनसंख्या वाला केंद्र शासित प्रदेश, उसके बाद चंडीगढ़ 10,54,686 जनसंख्या के साथ आता है   

जनसंख्या घनत्व
1. भारत की  में जनसंख्या घनत्व 382 व्यक्तियों हैजबकि 2001 में यह 325 प्रति वर्ग था l
2. 1901 में भारत जनसंख्या घनत्व 77 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी था।
3. 1102 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी जनसंख्या घनत्व के साथ बिहार सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व  वाला राज्य है l  
4. 17 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी जनसंख्या घनत्व के साथ अरुणाचल प्रदेश सबसे कम  जनसंख्या घनत्व वाला राज्य है l  
5. केंद्र शासित प्रदेशो की दृष्टि से 11,297 व्यक्ति प्रति किमी जनसंख्या घनत्व के साथ दिल्ली में सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व है l  
6. केंद्र शासित प्रदेशो की दृष्टि से 46 व्यक्ति प्रति किमी जनसंख्या घनत्व के साथ नागालेंड में सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व है l

लिंग संयोजन (Gender Composition)
1. भारत में पुरुषों की जनसंख्या 62,37,34,248 है और महिलायों की जनसंख्या58,64,69,174
2. उपरोक्त आंकड़े लिंग अनुपात को प्रदर्शित करते है, यहाँ लिंग अनुपात के अनुसार 1000पुरुषों पर 940 महिलाएं है जिसमे वर्ष 2001 के 933 की तुलना में 7 पॉइंट की वृद्धि हुई है l     
3. भारत में सन 1901 में सर्वाधिक लिंग अनुपात 972 था, और लिंग अनुपात के मामले में सबसे विकट स्थिति 1991 में थी जब लिंग अनुपात 927 था l    
4. भारत में अपने पडौसी देशों पाकिस्तान (943), श्री लंका (1034), नेपाल (1014) म्यांमार(1048) और बंगलादेश (978) की तुलना में लिंग अनुपात कम है जबकि ये चीन (926), अफगानिस्तान (931) और भूटान (897) की तुलना में अधिक है l          
5. भारतीय राज्यों में केरल में प्रति 1000 पुरुषों पर महिलायों की संख्या 1084 है, यह सर्वाधिक जनसंख्या अनुपात है जबकि हरियाणा में प्रति 1000 पुरुषों पर महिलायों की संख्या 877 है, यह सबसे कम लिंग अनुपात है l      
6. केंद्र शासित प्रदेशों में  पुडुचेरी में प्रति 1000 पुरुषों पर महिलायों की संख्या 1038 है, केंद्र शासित प्रदेशों की दृष्टि से यह सर्वाधिक लिंग अनुपात है जबकि दमन और दीव 1000पुरुषों पर महिलायों की संख्या 618 है, यह केंद्र शासित प्रदेशों की दृष्टि से सर्वाधिक कम लिंग अनुपात है l     

साक्षरता
1. जनगणना के प्रयोजनों के लिएसात वर्ष की आयु के ऊपर का कोई भी व्यक्ति जो किसी भी भाषा को लिख और पढ़ कर समझ सकता हैं साक्षर माना जाता है l  
2. 2011 की जनगणना के अनुसार समग्र साक्षरता दर 74.04% है। 2001 में साक्षरता दर65% थी। पुरुषों की साक्षरता दर 82.14% और महिलाओं साक्षरता दर 65.46% है।
3. भारतीय राज्यों में केरल 91.58% की साक्षरता दर के साथ पहले स्थान पर है और मिजोरम 93.91% की साक्षरता दर के साथ दुसरे स्थान पर है l
4. साक्षरता दर के मामले में बिहार  सभी राज्यों में अंतिम पायेदान पर है, यहाँ साक्षरता दर63.82% है l उसके बाद दूसरा स्थान राजस्थान का आता है, जहाँ साक्षरता दर 67.06% है l   
5. चार राज्यों ने 85% की साक्षरता दर को प्राप्त कर लिया है, जिससे योजना आयोग ने किया था जिसे 2011-­12 प्राप्त किया जाना था l ये चार राज्य है केरल, मिजोरम, त्रिपुरा और गोवा  l   
6. छ: केंद्र शासित प्रदेशो ने 85% साक्षरता दर को प्राप्त लिया, इस लक्ष्य को योजना आयोग ने निर्धारित किया, जिसे 2011-­12 प्राप्त किया जाना था l ये केंद्र शासित प्रदेश हैं, लक्षद्वीप, दमन और दीवपुडुचेरीचंडीगढ़दिल्ली और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह

0 Comments:

Post a Comment